YouTube वीडियो डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये शॉर्ट ट्रिक, कम समय में होगा काम

1626

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लैटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) पर करोड़ों की संख्या में वीडियोज हैं। आप भी यूट्यूब पर दिन में एक नया एक वीडियो तो देखते ही होंगे। हो सकता है कि आपको भी कोई न कोई वीडियो पसंद आ गया हो और आप उसे डाउनलोड करना चाहते हैं। बस तरीका पता ना होने के कारण आप एक ही गाना सुनने या वीडियो देखने के लिए बार-बार डेटा खर्च कर रहे हैं। हमारी इस रिपोर्ट में हम आपको यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं…

सबसे पहले तो आपको बता दें कि अगर आपने यूट्यूब का पेड सब्सक्रिप्शन यानी यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) लिया हुआ है तो आपको कुछ भी अडिशनल नहीं करना है। आप जिस भी वीडियो को चलाएंगे तो आपके फोन में वीडियो के नीचे डाउनलोड का विकल्प आता है। उस पर क्लिक करते ही वीडियो डाउनलोड हो जाता है। हालांकि ये ध्यान रहे कि ऐसे डाउनलोड वीडियो आपकी फाइल मेमोरी में सेव नहीं होते बल्कि यूट्यूब पर ही डाउनलोड विकल्प में सेव रहते हैं। इस कारण जैसे ही आपका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खत्म होगा तो वीडियो ऑटोमैटिक ही हट जाएंगे। इसके लिए हम आपको वो तरीका बता रहे हैं जिसके जरिए आप मनपसंद वीडियो को फाइल मेमोरी में डाउनलोड कर सकते हैं।

youtube video download
ये है YT वीडियो डाउनलोड करने के स्टेप्स

सबसे पहले आप फोन में यूट्यूब एप या यूट्यूब वेब खोलिए। अगर आपने क्रोम या किसी अन्य ब्राउजर में यूट्यूब खोला है तो सीधे URL बॉक्स में जाकर लिंक में youtube.com में y से पहले ss लगा दीजिए और प्रोसीड कर दीजिए। जैसे ही आप ऐसा करेंगे तो आपके सामने एक नई साइट खुल जाएगी। यहां आपके सामने वीडियो क्वालिटी कर कई विकल्प दिखेंगे। आप जिस भी क्वालिटी में वीडियो सेव करना चाहें, उसी पर क्लिक कर दीजिए। वीडियो अपने आप फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

अगर आप एप में वीडियो चला रहे हैं तो लिंक पाने के लिए सबसे पहले वीडियो के शेयर बटन पर क्लिक करिए। शेयर बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे विकल्प (व्हाट्सअप्प, फेसबुक, जीमेल, ब्लूटूथ) आएंगे। आपको Copy Link पर क्लिक करना है। आपके वीडियो का लिंक कॉपी हो गया है। अब फिर से आपको किसी ब्राउजर में जाना है और URL बॉक्स में लिंक पेस्ट करते वक्त Youtube.com में y से पहले SS लगाना है। बस फिर से पहले स्टेप वाली साइट खुलेगी। आपको वीडियो की मनपंसद क्वालिटी सिलेक्ट कर डाउनलोड पर क्लिक करना है। बस हो गया वीडियो डाउनलोड। इसके अलावा कई बाकी साइट्स भी हैं जो यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करने का विकल्प देती हैं। आपको वीडियो का लिंक कॉपी करना है और ऐसी साइट्स पर जाना है। यहां बने डाउनलोड लिंक वाले ब्रैकेट में आपको गाने का लिंक पेस्ट करना है। फिर डाउनलोड पर क्लिक करना है। आपका वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।

Web Stories